Event Detail  
Mahatma HansRaj Jayanti
Event Start Date : 19/04/2024 Event End Date 19/04/2024

डीआरवी डीएवी फिल्लौर में महात्मा हंसराज जयंती के उपलक्ष्य में विशेष हवन यज्ञ एवं भजन संध्या का आयोजन
महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर 19 अप्रैल, 2024 को विद्यालय में एक विशेष हवन यज्ञ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महात्मा हंसराज एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और समाज सुधारक थे। डीएवी स्कूल प्रणाली के संस्थापक थे और डीएवी से महात्मा हंसराज का त्याग और शक्ति का गहरा संबंध भी रहा है। हवन यज्ञ डीएवी की सांस्कृतिक परंपरा है। हवन यज्ञ से बने सकारात्मक और अध्यात्मिक वातावरण में आध्यात्मिक श्री सुरेंद्र 'आर्य' जी (उपदेशक एवं भजन गायक) द्वारा आत्मा का परमात्मा की ओर ध्यान लगाते हुए मधुर भजनों द्वारा माहौल बनाया गया।भजन ईश्वर से प्रार्थना के माध्यम से ईश्वर से जुड़ने का और अलौकिक शक्ति प्राप्त करने का भी एक माध्यम है।भजनों के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान करते हुए महापुरुषों के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। भजन संध्या में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर ईश्वर से उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। समूह स्टाफ, छात्रों और कर्मचारियों को अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर ने विद्यालय की ओर से श्री सुरेंद्र 'आर्य' जी को सम्मानित प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उनके सुंदर भजनों की सराहना करते हुए छात्रों को सद्बुद्धि और शांतिपूर्ण वातावरण की शुभकामनाएं दीं। डॉ. योगेश गंभीर ने महात्मा हंसराज जी को सम्मानजनक श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमारे लिए उनके जीवन मूल्यों को याद रखना महत्वपूर्ण है।उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। हमें ईमानदार, दयालु और सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यक्ति बनने का प्रयास करना चाहिए ताकि समाज और देशकी भलाई व विकास में योगदान दे सकें ।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 
 
Contact Us ↓
 

DRV DAV Centenary Public School
Phillaur Distt. Jalandhar, Punjab-144410.
Ph. No. : 01826-222498, 223498
E-Mail : drvdavcps_phillaur@yahoo.com
Website : drvdavphillaur.com

 


Like Us on:
     
Location Map ↓